फरेंदा: वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर मनीष चौबे की माता का निधन, शोक की लहर

फरेंदा: वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर मनीष चौबे की माता का निधन, शोक की लहर

फरेंदा: वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर मनीष चौबे की माता का निधन, शोक की लहर
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क: फरेंदा कस्बे के पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता और भाजपा नेता स्वर्गीय राम अवध चौबे एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर मनीष चौबे की माता श्रीमती कमला चौबे का मंगलवार को बस्ती के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे फरेंदा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
75 वर्षीय श्रीमती कमला चौबे पिछले 20 दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार, 5 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे करमैनी घाट पर किया गया।

शोक व्यक्त करने पहुंचे प्रमुख लोग
श्रीमती कमला चौबे के निधन पर फरेंदा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय, हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी शेष विजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधाकर पांडे, ओमप्रकाश पांडे, सुशील पांडे, महेश खेतान, हनुमान तिवारी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
श्रीमती कमला चौबे के निधन को समाज और परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया गया। उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए लोगों ने परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे