बृजमनगंज में बोलेरो दुर्घटना: परीक्षा देने जा रही तीन छात्राओं की मौत, पहुंचे डीएम, एसपी

बृजमनगंज में बोलेरो दुर्घटना: परीक्षा देने जा रही तीन छात्राओं की मौत, पहुंचे डीएम, एसपी

बृजमनगंज में बोलेरो दुर्घटना: परीक्षा देने जा रही तीन छात्राओं की मौत, पहुंचे डीएम, एसपी बृजमनगंज में बोलेरो दुर्घटना: परीक्षा देने जा रही तीन छात्राओं की मौत, पहुंचे डीएम, एसपी

आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क: स्थानीय थाना क्षेत्र के थानी बाजार के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हाईस्कूल परीक्षा देने जा रही 12 छात्राओं से भरी बोलेरो (UP56Z5810) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सिकंदराजीतपुर में पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब वाहन के पिछले दोनों टायर फट गए और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल है और अन्य छात्राए चोटिल हो गईं।
मृत छात्राओं की पहचान:
1. प्रीति गुप्ता (16 वर्ष) पुत्री विनोद गुप्ता, निवासी बरगदवा, थाना पुरंदरपुर
2. चांदनी पटेल (16 वर्ष) पुत्री राकेश पटेल, निवासी करमहा, थाना पुरंदरपुर
3. गायत्री (16 वर्ष) पुत्री बखेड़ू, निवासी बरगदवा, थाना पुरंदरपुर
गंभीर रूप से घायल छात्राएं:
1. रुनझुन (16 वर्ष) पुत्री विनोद गुप्ता, निवासी बरगदवा, थाना पुरंदरपुर
2. चांदनी (16 वर्ष) पुत्री अभिमन्यु चौरसिया, निवासी करमहा बुजुर्ग, थाना पुरंदरपुर

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है।

प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महाराजगंज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही, घायल छात्राओं के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बृजमनगंज में बोलेरो दुर्घटना: परीक्षा देने जा रही तीन छात्राओं की मौत, पहुंचे डीएम, एसपीमृत छात्राओं के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने कहा कि इस दुखद घटना की जांच जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बृजमनगंज में बोलेरो दुर्घटना: परीक्षा देने जा रही तीन छात्राओं की मौत, पहुंचे डीएम, एसपीइस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा, _”यह एक हृदयविदारक घटना है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि घायल छात्राओं को बेहतरीन इलाज मिले और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए। हम मामले की जांच कर रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे