पुलिस कप्तान की यातायात जांच में पकड़े गए बिना हेलमेट कई पुलिसकर्मी,हुई कार्रवाई
पुलिस कप्तान की यातायात जांच में पकड़े गए बिना हेलमेट कई पुलिसकर्मी,हुई कार्रवाई
महराजगंज एसपी ने आज खुद संभाली यातायात की कमान।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) महराजगंज ने खुद सड़कों पर उतरकर निगरानी की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए, जिसमें 25 वाहनों का चालान किया गया। खास बात यह रही कि पुलिसकर्मी भी इस जांच के दायरे में आए, जिनमें 5 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई।
एसपी महराजगंज सोमेंद्र मीना
ने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई सरकारी कर्मचारी। सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण होते रहेंगे और जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसपी की इस सख्ती से जिले में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई से यह संदेश गया है कि कानून सबके लिए समान है और सभी को इसका पालन करना आवश्यक है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





