ससुराल पहुंचे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी तो जाने क्या हुआ
ससुराल पहुंचे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी तो जाने क्या हुआ
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी आज गुरुवार देर शाम अपने ससुराल सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार माधव रामनगर पहुंचे, जहां उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने भव्य स्वागत किया। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद विधायक त्रिपाठी क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने लक्ष्मीपुर और नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित कई मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

दुर्घटना में मृत बच्चियों के परिजनों से मिले विधायक।
हाल ही में बृजमनगंज में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी। इनमें से दो बच्चियां लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम बरगदवा विशुनपुर की थीं—गायत्री पुत्री रामचरन और प्रीति पुत्री विनोद गुप्ता, जबकि तीसरी बच्ची फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के करमहवा बुजुर्ग की चांदनी पटेल पुत्री राकेश थीं। तीनों बच्चियां परीक्षा देने जा रही थीं, जब यह हृदयविदारक दुर्घटना हुई।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में वे परिवारों के साथ हैं और सरकार से भी आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
गृह प्रवेश समारोह में हुए शामिल, ससुराल में हुआ जोरदार स्वागत।
इसके बाद विधायक त्रिपाठी नौतनवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। देर शाम वे सोनौली थाना क्षेत्र के माधव रामनगर वार्ड स्थित अपने ससुराल एक लंबे समय बाद पहुंचे, जहां एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शरीक हुए। यहां उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर त्रिपाठी परिवार के सदस्य नगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, नर्वदेश्वर त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी समेत कई अन्य परिजन उपस्थित रहे। विधायक के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं बनी हुई हैं। उनका लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेना और लोगों से जनसंपर्क करना, जनता के बीच सकारात्मक संदेश दे रहा है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश ।





