अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नौतनवां ब्लॉक मुख्यालय पर आंगनबाड़ी संगठन ने किया सम्मान समारोह
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नौतनवां ब्लॉक मुख्यालय पर आंगनबाड़ी संगठन ने किया सम्मान समारोह
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन नौतनवां के तत्वावधान में नौतनवां विकासखंड के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया और नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती नीलेश त्रिपाठी ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी संगठन की अध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी लीगल एडवाइजर रामकांति त्रिपाठी,शशिकांति, उमा त्रिपाठी, चंद्रप्रभा, नीतू मिश्रा, खजंती गौड़, नीलम पांडेय, संगीत श्रीवास्तव, गीता विश्वकर्मा समेत नौतनवां क्षेत्र की कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान ही सशक्त समाज की नींव है। इस मौके पर महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरणादायक वक्तव्य दिए गए।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





