नौतनवा नगर पालिका ने किया महिलाओं का सम्मान

नौतनवा नगर पालिका ने किया महिलाओं का सम्मान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज के नेतृत्व में जलकल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर की महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया और मिठाई खिलाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद और पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी का नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बुके देकर अभिवादन किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को *नारी शक्ति का सम्मान, मानव जाति का सम्मान” जैसे प्रेरणादायक स्लोगन देकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, अनिल कुमार, संजय पाठक सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान को सराहते हुए उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


Translate »