नौतनवा के लोगों का सपना हुआ पूरा– बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

नौतनवा के लोगों का सपना हुआ पूरा-- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष

नौतनवा के लोगों का सपना हुआ पूरा-- बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्षनौतनवा के लोगों का सपना हुआ पूरा
अति प्राचीन मंदिर (मरचाहे बाबा कुटी) के विकास हेतु 2 करोड़ स्वीकृत– बृजेश मणि
आई एन न्यूज़, नौतनवा डेस्क: नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग से सटे अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर, जिसे “मरचाहे बाबा कुटी” के नाम से जाना जाता है, के अवस्थापना और सुविधाओं के विकास के लिए वंदन योजना से 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस निर्णय से नौतनवा नगर में हर्ष का माहौल है।

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मंगलवार दोपहर नगर पालिका परिषद के जलकल कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह धनराशि विधायक ऋषि त्रिपाठी की विशेष रुचि और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात के बाद स्वीकृत हुई है। उन्होंने विधायक और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्षों से उपेक्षित इस प्राचीन मंदिर के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंदिर परिसर का निरीक्षण एवं विकास कार्य की रूपरेखा-
पत्रकार वार्ता के बाद अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सभासद, मंदिर समिति के पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिकों के साथ पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में प्रस्तावित विकास कार्यों की भी रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें—हॉल एवं विश्रामालय निर्माण,शेड का निर्माण,सीसी रोड और इंटरलॉकिंग का कार्य, प्रकाश व्यवस्था,बेंच एवं वाटर कियोस्क की स्थापना,पार्क निर्माण।
अध्यक्ष ने बताया कि पहले चरण में 50 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हो गई है, जिससे विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी।
अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी
पत्रकारों द्वारा मंदिर परिसर की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे के संबंध में पूछे जाने पर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जाधारी स्वयं भूमि खाली कर दें, अन्यथा प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी स्वयं राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने का कार्य करेंगे।
नगरवासियों में उत्साह
इस अवसर पर नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मंदिर के विकास की खबर से नगरवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने विधायक ऋषि त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे