न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के बैरकों, मेस तथा परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही अधिकारियों ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जेल में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या आपराधिक तत्व न पनपने पाए। इसको लेकर जेल अधीक्षक को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के समय जेल प्रशासन, पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जेल कर्मियों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































