छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से हत्या, परतावल में सनसनी
छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से हत्या, परतावल में सनसनी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
परतावल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की जान ले ली। महंत अवेद्यनगर वार्ड में बुधवार देर रात किशन मद्धेशिया ने अपने 22 वर्षीय बड़े भाई संदीप मद्धेशिया पर चाकू से हमला कर दिया। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
(एएसपी महाराजगंज क्या बोले देखें वीडियो)
गंभीर रूप से घायल संदीप को परिजनों ने आनन-फानन में परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी किशन की तलाश जारी है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































