विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, जनता को समर्पित
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, जनता को समर्पित
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विधायक ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम लक्ष्मीपुर कैथवलिया में आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया, जिससे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, ग्राम एकमा लक्ष्मीपुर में शीतल पेयजल आरओ प्लांट का उद्घाटन कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सौगात दी।
इसके अलावा, बहोरपुर एवं ग्राम बड़हरा शिवनाथ में विधायक निधि से निर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण कर आवागमन को सुगम बनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। विधायक ने जनसम्पर्क कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता अटूट है और वे जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।








































