दुर्घटना पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपये की आज मिलेगी सहायता

दुर्घटना पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपये की आज मिलेगी सहायता

विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से दुर्घटना पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपये की आज मिलेगी सहायता
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम बरगदवा विशुनपुर और फरेंदा के ग्राम करमहवा बुजुर्ग की तीन मेधावी बेटियां परीक्षा देने जा रही थीं, जब बृजमनगंज के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता दिलाने का अनुरोध किया था।
आज जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद मुख्यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। इस स्वीकृति के बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वयं प्रभावित परिवारों के घर पहुंचेगे और उन्हें सहायता राशि के चेक सौंपेगे।
गौरतलब है कि हादसे के तुरंत बाद विधायक ऋषि त्रिपाठी पीड़ित परिवारों से मिले थे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया था। जैसे ही गांव वालों को यह सूचना मिली कि विधायक ऋषि त्रिपाठी सहायता राशि प्रदान करने आ रहे हैं, पूरे गांव में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोग विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं और मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को भी धन्यवाद दे रहे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे