दुःख की घड़ी में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए एक, एक लाख
दुःख की घड़ी में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए एक-एक लाख
मृतक छात्राओं के परिजनों को सौंपा एक-एक लाख रुपए के आर्थिक सहायता का चेक।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम बरगदवा विशुनपुर में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मृतक छात्राओं के परिजनों को व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान की थी।
आज उन्होंने शासन से स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि परिजनों तक पहुंचाई। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मृतक छात्राओं के पिता श्री खदेरू व श्री विनोद से मिलकर उन्हें एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, लेकिन दुःख की इस घड़ी में नौतनवा विधानसभा की जनता उनके परिवार की तरह है, और हर सुख-दुख में वह उनके साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





