नौतनवा: दशकों से कच्ची है चकदह शाहपुर मार्ग से जवाहवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, जिम्मेदार बेखबर

नौतनवा: दशकों से कच्ची है चकदह शाहपुर मार्ग से जवाहवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, जिम्मेदार बेखबर

नौतनवा: दशकों से कच्ची है चकदह शाहपुर मार्ग से जवाहवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क, जिम्मेदार बेखबर

930 मीटर लंबी है कच्ची सड़क, PWD के अधीन है यह मार्ग – ग्राम प्रधान

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा चकदह के टोला जवाहवा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है। करीब 930 मीटर लंबी यह सड़क आज भी पूरी तरह कच्ची है, जिसमें जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। गर्मियों में जहां धूल उड़ती है, वहीं बरसात में सड़क कीचड़ और फिसलन में बदल जाती है, जिससे आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।
चकदह शाहपुर मार्ग से होकर अधिकारियों और नेताओं का भी आना-जाना लगा रहता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक किसी ने इस सड़क की दशा पर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय निवासी मन्नान खान ने बताया, “मैं अपने बचपन से इस सड़क को कच्चा ही देखता आया हूं। आज मेरी उम्र 32 वर्ष हो गई है, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं आया। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, पर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।”
ग्रामसभा चकदह के ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर ने बताया, “यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन आती है, इसीलिए पंचायत स्तर पर इसे बनवाना संभव नहीं है। यह मार्ग जवाहवा, घटवा, मर्चहवा, लालपुर, खान टोला और कल्याणपुर जैसी कई बस्तियों को जोड़ता है, जहां हजारों लोगों की आबादी निवास करती है। इस सड़क का निर्माण अत्यंत जरूरी है।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है। वहीं, बीमारों को समय पर अस्पताल ले जाना भी जोखिम भरा हो जाता है।
अब सवाल यह उठता है कि जब यह सड़क PWD के अधीन है, तो विभाग ने अब तक इसका संज्ञान क्यों नहीं लिया? क्या ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए यूं ही सालों तक इंतजार करना होगा?
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क के निर्माण कार्य को अविलंब शुरू किया जाए, ताकि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो सके और वे सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन का लाभ उठा सकें।
(रिजवान खान)
नौतनवा, महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे