भैरहवा : हुण्डी कारोबार मे नौतनवा के कृष्णा अग्रहरी सहित तीन गिरफ्तार, 25 लाख बरामद

भैरहवा : हुण्डी कारोबार मे नौतनवा के कृष्णा अग्रहरी सहित तीन गिरफ्तार, 25 लाख बरामद

भैरहवा : हुण्डी कारोबार मे नौतनवा के कृष्णा अग्रहरी सहित तीन गिरफ्तार, 25 लाख बरामद
आई एन न्यूज रूपन्देही, नेपाल:
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल की रूपन्देही पुलिस ने सिद्धार्थनगर नगरपालिका के विभिन्न स्थानों से हुण्डी कारोबार में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल 25 लाख 75 हजार 650 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में रूपन्देही के सम्मरीमाई गांवपालिका वार्ड नं. 7 निवासी 38 वर्षीय दिनेश वनिया, कपिलवस्तु के शुद्धोधन गांवपालिका वार्ड नं. 1 निवासी 46 वर्षीय मसिउद्दिन फकीर और भारतीय सीमा नौतनवा कस्बे क्या निवासी 50 वर्षीय कृष्ण अग्रहरी शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी व्यक्ति अवैध तरीके से हुण्डी कारोबार में संलिप्त थे और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के बड़ी मात्रा में रकम की हेरफेर कर रहे थे। रूपन्देही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
भैरहवां/ नेपाल

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे