वायरल तस्वीर ने मचाया सियासी भूचाल: पंकज चौधरी और अमरमणि त्रिपाठी की ठहाको पर चर्चाओं का दौर तेज

वायरल तस्वीर ने मचाया सियासी भूचाल: पंकज चौधरी और अमरमणि त्रिपाठी की ठहाको पर चर्चाओं का दौर तेज

वायरल तस्वीर ने मचाया सियासी भूचाल: पंकज चौधरी और अमरमणि त्रिपाठी की ठहाको पर चर्चाओं का दौर तेज
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
महाराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का एक साथ बैठने और ठहाके लगाने वाला एक चित्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो ने नौतनवा की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों नेता एक ही सोफे पर अगल-बगल बैठे हैं और आपस में बातचीत करते हुए जोर-जोर से हँस रहे हैं। इस दृश्य को कई लोगों ने ‘हॉट तस्वीर’ बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग तरीके से व्याख्यायित किया है।
कई फेसबुक यूज़र्स ने कमेंट्स में लिखा, “घबराओ नहीं, मौका मिलेगा तो हम तुम्हें निकाल ही देंगे,” — जो कि राजनीति में संभावित समीकरणों और भविष्य की रणनीतियों की ओर इशारा करता है। वहीं कुछ यूज़र्स का कहना है कि इस तस्वीर ने नौतनवा विधानसभा में कुछ नेताओं की नींद उड़ा दी है। भले ही वह कह रहे हो कि यह मुलाकात सामान्य है।
चौंकाने वाली बात यह भी है कि बीते लोकसभा चुनाव में अमरमणि खेमा जिस तरह से कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेसी नेता बनकर प्रचार किया और मंचों से तीखी आलोचना करने वाले ये नेता अब एक साथ बैठकर खुलकर हँसते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य राजनीतिक माहौल में अचानक आये बदलाव या किसी रणनीतिक गठबंधन की ओर संकेत कर रहा है, या फिर इसे केवल एक निजी मुलाकात मान लिया जाए — यह जनता के विवेक पर निर्भर करता है।
जनता के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि यदि निजी फायदे की बात हो तो पुराने विरोधी भी साथ नजर आ सकते हैं। इस वायरल फोटो ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन या दोस्त नहीं होता।
फिलहाल यह तस्वीर नौतनवा विधानसभा की सियासी फिजाओं में एक नई हलचल पैदा कर चुकी है और जनता को अब यह समझना होगा कि कौन किसके साथ है और क्यों। हाला कि इस मामले में भाजपा के नौतनवा विधानसभा के नेता लालचंद चौधरी ने कहा कि पंकज चौधरी और अमरमणि का एक कार्यक्रम में मुलाकात एक संयोग है। किसी को कयास लगाने से रोका नहीं जा सकता। जबकि भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा एक व्यक्ति खुले शब्दों में वायरल तस्वीर ने मचाया सियासी भूचाल: पंकज चौधरी और अमरमणि त्रिपाठी की ठहाको पर चर्चाओं का दौर तेजकमेंट में क्या लिख रहा है आप भी देखें। 

महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे