उप निबंधक पर भ्रष्टाचार के आरोप, नागेंद्र शुक्ला ने नौतनवा तहसील में किया सद्बुद्धि यज्ञ
उप निबंधक पर भ्रष्टाचार के आरोप, नागेंद्र शुक्ला ने नौतनवा तहसील में किया सद्बुद्धि यज्ञ
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा तहसील आज पूरा दिन चर्चा में रहा। नौतनवा तहसील के उपनिबंधक संदीप गौड़ को हटाने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया जब अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने तहसील परिसर में ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ किया। हवन के दौरान उन्होंने उपनिबंधक को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन सड़क से सदन तक पहुंचेगा। शुक्ला ने आरोप लगाया कि उपनिबंधक महज 6 माह में 20 लाख की गाड़ी से चल रहे हैं और किसानों व अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर 25 मई को पुतला दहन की चेतावनी दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और नागरिकों की मौजूदगी रही।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





