महराजगंज : कोल्होई के लाल निशांत मिश्रा बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

महराजगंज : कोल्होई के लाल निशांत मिश्रा बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

महराजगंज : कोल्होई के लाल निशांत मिश्रा बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
C.D.S. परीक्षा 2024 में हासिल की 398वीं रैंक | एक प्लाटून (40 से 60 सैनिकों) का करेंगे नेतृत्व
( रिजवान खान)

महराजगंज : कोल्होई के लाल निशांत मिश्रा बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहरआई.एन. न्यूज़ कोल्होई डेस्क:
उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज की धरती ने एक बार फिर अपने वीर सपूत पर गर्व किया है। ग्राम पिपरा परसौनी, पोस्ट रुद्रपुर शिवनाथ, तहसील फरेंदा, थाना कोल्होई निवासी विजय कुमार मिश्रा के छोटे पुत्र निशांत मिश्रा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ऑफिसर पद हेतु हो गया है। उन्हें अब OTA (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी), चेन्नई में एक वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।
निशांत मिश्रा ने UPSC द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित CDS (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 398 प्राप्त की थी। इस सफलता के बाद उन्होंने SSB (सर्विस सेलेक्शन बोर्ड) की पांच दिवसीय कठिन इंटरव्यू प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया, फिर मेडिकल परीक्षण में भी उत्तीर्ण हुए। अब उनका चयन सेना में प्रशिक्षण के लिए हो गया है, जिसके बाद वे एक प्लाटून (लगभग 40 से 60 सैनिकों) का नेतृत्व करेंगे।
जैसे ही यह खबर गांव और क्षेत्र में फैली, कोल्होई सहित पूरे फरेंदा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग निशांत की इस उपलब्धि को गर्व से साझा कर रहे हैं।
बड़े भाई भी बने प्रेरणा
निशांत के बड़े भाई नवनीत मिश्रा भी किसी से कम नहीं। जुलाई 2024 में उनका चयन CRPF (सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स) में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर हुआ। उन्होंने UPSC द्वारा आयोजित CAPF परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 254 प्राप्त की थी। इन दोनों भाइयों की सफलता आज पूरे जनपद महराजगंज के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है।
परिवार की संघर्षभरी कहानी बनी प्रेरणा
इस सफलता के पीछे परिवार का समर्पण और संघर्ष भी स्पष्ट रूप से नजर आता है। निशांत और नवनीत के पिता विजय कुमार मिश्रा और माता श्रीमती श्रीकांति मिश्रा ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने बेटों की शिक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। निशांत और नवनीत दोनों ने भी अपने माता-पिता के विश्वास को पूरा करते हुए अपना संपूर्ण ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित किया और आज उनका संघर्ष रंग लाया है।
क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
कोल्होई, पिपरा परसौनी और आस-पास के इलाकों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने मिश्रा परिवार को बधाई दी है और कहा है कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
यह खबर आने वाले समय में कई युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और दिखाएगी कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता निश्चित है।
महराजगंज : कोल्होई के लाल निशांत मिश्रा बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर(महाराजगंज, उत्तर प्रदेश)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे