महाराजगंज: शादी से लौट रही बारात पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पिटाई, वीडियो वायरल

महाराजगंज: शादी से लौट रही बारात पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पिटाई, वीडियो वायरल

महाराजगंज: शादी से लौट रही बारात पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडों से पिटाई, वीडियो वायरल

गाड़ियों और डीजे में तोड़फोड़, गांव में दहशत का माहौल ,पुलिस से गुहार।
आई एन न्यूज कोठीभार डेस्क:
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत विशोखोर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के निवासी अशोक मद्धेशिया के छोटे बेटे की बीती रात शादी थी। बारात निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटका गई थी। शादी का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया, लेकिन आज सुबह जैसे ही बारात गांव वापस लौटी, उसी समय घात लगाए बैठे कुछ लोगो ने हमला बोल दिया।
दबंगों ने पहले से ही योजना बनाकर बारातियों, घरातियों और रिश्तेदारों को घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान दबंगों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और डीजे सेट को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में गाड़ी के ड्राइवर को बुरी तरह पीट कर लहूलुहान कर दिया गया।
घटना के बाद पूरे विशोखोर गांव में दहशत का माहौल है। घायल परिजनों और रिश्तेदारों में भय व्याप्त है। बताया जा रहा है कि यह हमला आपसी रंजिश के चलते हुआ है।
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित पक्ष पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाता दिख रहा है। फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस का पक्ष नहीं मिल पाया है मिलते ही लिखा जाएगा।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे