सफाई नायक को दी गई भावभीनी विदाई,आपकी सेवाएं अविस्मरणीय– बृजेश मणि त्रिपाठी

सफाई नायक को दी गई भावभीनी विदाई,आपकी सेवाएं अविस्मरणीय-- बृजेश मणि त्रिपाठी

सफाई नायक को दी गई भावभीनी विदाई,आपकी सेवाएं अविस्मरणीय-- बृजेश मणि त्रिपाठीसफाई नायक को दी गई भावभीनी विदाई,आपकी सेवाएं अविस्मरणीय– बृजेश मणि त्रिपाठी
सफाई नायक को दी गई भावभीनी विदाई,आपकी सेवाएं अविस्मरणीय-- बृजेश मणि त्रिपाठीआई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: नौतनवां नगर पालिका परिषद में सफाई नायक के पद पर कार्यरत रहे सुरेश पासवान के सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीना विदाई समारोह नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज सहित पालिका के समस्त कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सुरेश पासवान ने अपने सेवा काल में नगरवासियों को स्वच्छता और सेवा का जो योगदान दिया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सुरेश जी ने न केवल अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन किया, बल्कि पालिका द्वारा सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया। उनकी कार्यशैली और अनुशासन सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, अशोक रौनियार, प्रधान लिपिक रामशंकर सिंह, गोविंद मौर्या, विंध्याचल सिंह, अमित कन्नौजिया, कमलेश कुमार सहित नगर पालिका के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सुरेश पासवान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पालिका परिवार से मिला यह सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी साथियों के सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे