विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पौधरोपण कर वन महोत्सव का किया शुभारंभ

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पौधरोपण कर वन महोत्सव का किया शुभारंभ

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पौधरोपण कर वन महोत्सव का किया शुभारंभविधायक ऋषि त्रिपाठी ने पौधरोपण कर वन महोत्सव का किया शुभारंभ
आई एन लक्ष्मीपुर डेस्क:
महराजगंज जिले में आज वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण अभियान का शुभारंभ सोहगीबरवा वन्य जीव अभ्यारण्य के लक्ष्मीपुर रेंज में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा किया गया।
पौधरोपण के उपरांत जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने वन संपदा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वनों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है—यह न केवल पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखते हैं, बल्कि जीवनोपयोगी संसाधनों का भी मुख्य स्रोत हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें।
इस अवसर पर जिला वन अधिकारी (डीएफओ) महराजगंज, एसडीओ लक्ष्मीपुर, रेंजर लक्ष्मीपुर सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्र, भाजपा नेता राकेश पांडेय, दुर्गा शंकर शुक्ल, नियमतुल्लाह, ग्राम प्रधान तजेंद्र पाल सिंह, व्यवसायी संतोष अग्रहरि, चंद्रिका सहित भारी संख्या में ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों व जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे