मोहर्रम को लेकर कर्बला में विशेष सफाई अभियान का नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने किया निरीक्षण
मोहर्रम को लेकर कर्बला में विशेष सफाई अभियान का नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने किया निरीक्षण
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क।
मोहर्रम पर्व को देखते हुए नौतनवां नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्ड नं. 4 विष्णुपुरी स्थित कर्बला पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने कर्बला पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित सफाई कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका प्रशासन ने साफ-सफाई के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की, जिससे मोहर्रम पर्व के दौरान आने वाले अकीदतमंदों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस मौके पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सभासद अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राकेश जायसवाल, राहुल दुबे, मदनलाल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर नगर में साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर पालिका प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





