भारत-नेपाल सीमा पर लाखों रुपये के नशीले इंजेक्शन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर लाखों रुपये के नशीले इंजेक्शन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर लाखों रुपये के नशीले इंजेक्शन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाखों रुपये मूल्य के नशीले इंजेक्शन के साथ दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक नेपाल की ओर जाने की फिराक में थे, जिन्हें ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा के पास दबोचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को सोनौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा के पास SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम सीमा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जवानों ने नेपाली नंबर की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को नेपाल की ओर जाते देखा और उसे रुकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख दोनों युवक बाइक छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगे, लेकिन मुस्तैद जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान भूपेन्द्र कुमार पाण्डे पुत्र रविन्द्र कुमार पाण्डे, निवासी वार्ड नंबर 4, शुद्धोधन गांवपालिका, थाना लवनी, जिला कपिलवस्तु (नेपाल), उम्र लगभग 23 वर्ष, और नूर मोहम्मद नाऊ पुत्र मून्ताज नाऊ, निवासी शुद्धोधन गांवपालिका वार्ड 4, जिला कपिलवस्तु (नेपाल), उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई है।
जवानों द्वारा जब्त की गई बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल (वाहन संख्या लू 23 प 2063) की जांच करने पर उसमें छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं। इनमें शामिल हैं:
BUPRENORPHINE (ब्रूफेन) INJECTION – 190 एम्पुल
DIAZEPAM INJECTION – (डायजेपाम) 200 एम्पुल,
PROMETHAZINE HYDROCHLORIDE INJECTION – 200 एम्पुल
बरामद नशीले इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। यह खेप संभवतः नेपाल में नशीली दवाओं के अवैध बाजार में खपाने की योजना थी।
पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय महराजगंज भेज दिया गया है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे