नौतनवा विधानसभा की बदल रही तस्वीर–विधायक ऋषि त्रिपाठी

नौतनवा विधानसभा की बदल रही तस्वीर--विधायक ऋषि त्रिपाठी

नौतनवा विधानसभा की तस्वीर बदल रही, विधायक ऋषि त्रिपाठी
नौतनवा विधानसभा की बदल रही तस्वीर--विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवा विधानसभा की बदल रही तस्वीर--विधायक ऋषि त्रिपाठीऋषि त्रिपाठी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण।

आई एन न्यूज नौतनवा, डेस्क :
नौतनवा विधानसभा की जनता अब विकास चाहती है और लगातार हो रहे कार्यों से क्षेत्र की पहचान भी बदलती जा रही है। अब प्रदेश में नौतनवा को एक विकासशील विधानसभा क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। यह बातें नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण के दौरान कहीं।
विधायक श्री त्रिपाठी ने नौतनवा ब्लॉक के लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड व पुलिया का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर गांव तक विकास की किरण पहुंचाना है।
सुबह 6:00 बजे से ही जनसंपर्क में जुटे विधायक त्रिपाठी ने सुबह सोनौली क्षेत्र के फरेंदी तिवारी स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आम जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इसके उपरांत वे ग्राम खैराटी और ग्राम सिसहनिया उर्फ़ शीशमहल पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक निधि से बनी सीसी रोड का उद्घाटन किया। इसके बाद ग्राम जिगिना टोला गंगापुर में पुलिया का लोकार्पण किया गया, जो विधायक निधि से निर्मित हुई है।
इन लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान श्री त्रिपाठी ने ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक श्री त्रिपाठी का आभार जताया और उनके प्रयासों की सराहना की। और उनका भव्य स्वागत किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे