कोल्होई : बहादुरी कर्बला के रास्ते पर बना वैकल्पिक पुल पर्याप्त नहीं, पक्के मिनी पुल की मांग

कोल्होई : बहादुरी कर्बला के रास्ते पर बना वैकल्पिक पुल पर्याप्त नहीं, पक्के मिनी पुल की मांग

कोल्होई : बहादुरी कर्बला के रास्ते पर बना वैकल्पिक पुल पर्याप्त नहीं, पक्के मिनी पुल की मांग 

( रिजवान खान )

आई एन न्यूज कोल्होई डेस्क :
जनपद महराजगंज के कोल्होई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार के कर्बला मार्ग पर नहर पर बना वैकल्पिक पुल पर्याप्त नहीं है । यहाँ पर पक्के मिनी पुल की अवश्यकता है । जो की मामला पहले से ही जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में है । अभी कुछ दिनों पहले ही SDM फरेंदा और CO फरेंदा समेत कुछ अधिकरियों ने इसी मार्ग का निरीक्षण किया था । जिसके बाद वैकल्पिक पुल की व्यवस्था की गई थी । जिसमें एक सीमेंट का बम्बू लगाकर और दोनों तरफ मिट्टी डाल दी गई थी । तत्काल वैकल्पिक पुल का प्रबंध करवाने पर क्षेत्र वासियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है । लेकिन अगर समय रहते पक्के मिनी पुल का निर्माण नहीं हुआ तो नहर के पानी का बहाव बाधित होगा । क्षेत्र के तमाम नागरिक शीघ्र ही पक्के मिनी पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं । जिसपर जिम्मेदारों को ध्यान केन्द्रित करने की अवश्यकता है । अधिकरियों द्वारा आश्वासन तो मिला है । लेकिन इस अश्वासन को जल्द अमल में लाने की अवश्यकता है । महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

( महराजगंज उत्तर प्रदेश )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे