बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली, अध्यक्ष नौतनवा ने दिखाई झंडी
बच्चों ने निकाली जन जागरूकता रैली, अध्यक्ष नौतनवा ने दिखाई हरी झंडी
नौतनवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने लगाए शिक्षा जागरूकता के नारे।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
“एक रोटी कम खाओ, अपने सभी बच्चे पढ़ाओ” जैसे गूंजते नारों के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौतनवा के बच्चों ने मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य जन जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
बच्चों ने प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में कस्बे के सभी वार्डों व गलियों में भ्रमण कर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। रैली के दौरान बच्चों ने प्रेरणादायक नारे लगाए और लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली का समापन विद्यालय परिसर में हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने रैली को सफल बनाने में सहयोग किया। इनमें प्रधानाध्यापक डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, सहायक अध्यापक रीता कुमारी, अभिषेक कुमार पांडे, शिव शंकर मद्धेशिया, लक्ष्मी गुप्ता, रामाज्ञा यादव, उमेश चंद्र भारती, करनजीत सिंह, संगीता सिंह एवं विभा मिश्रा शामिल रहे।
रैली में नगर के कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।जिसमें प्रमुख रूप से सभासद अनिल मद्धेशिया, राहुल दुबे, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, अशोक रौनियार और प्रमोद पाठक मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए शिक्षा को समाज का मूल आधार बताया। अंत में रैली में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने चॉकलेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





