फरेंदा: दबंगों ने लाठी के बल पर किया घर और जमीन पर कब्जा

फरेंदा: दबंगों ने लाठी के बल पर किया घर और जमीन पर कब्जा

फरेंदा: दबंगों ने लाठी के बल पर किया घर और जमीन पर कब्जा, पीड़ित परिवार लखनऊ में करा रहा इलाज
फरेंदा: दबंगों ने लाठी के बल पर किया घर और जमीन पर कब्जा

आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क: फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव में सोमवार को उस समय पूरे गांव में हड़कंप मच गया जब एक दबंग परिवार ने खुलेआम एक घर पर धावा बोल दिया। दबंगों ने न सिर्फ घर का गेट और दरवाजा तोड़ डाला बल्कि पूरी जमीन को भी कब्जाने का प्रयास किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब कब्जे के दौरान रास्ते में दीवार खड़ी कर रास्ता भी अवरुद्ध कर दिया गया।
मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देखकर दबंग और निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री कुछ देर के लिए मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस के जाते ही वे फिर से निर्माण कार्य में जुट गए और जमीन पर अपना कब्जा मजबूत करने की कोशिश करने लगे।
बताया जा रहा है कि जिनके घर और जमीन पर यह जबरन कब्जा किया जा रहा है, वह व्यक्ति इस समय अपनी पत्नी के कैंसर इलाज के लिए लखनऊ में हैं। परिवार के बच्चे बाहर रहते हैं और घर पर केवल एक महिला मौजूद थी। इसी मौके का फायदा उठाकर गांव के कुछ दबंगों ने लाठी के बल पर पैतृक भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया।
पीड़िता कौशल्या, जो कि दिलीप की पत्नी हैं, ने फरेंदा पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि गांव के बलराम पुत्र महात्म ने जबरन उनके घर का दरवाजा और गेट तोड़ दिया है और निर्माण कार्य करवाकर कब्जा जमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य इस समय इलाज के सिलसिले में लखनऊ में हैं और घर पर कोई मौजूद नहीं होने का लाभ उठाकर दबंग उनके निजी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं।
कौशल्या ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है या नहीं।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे