विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विद्युत स्पर्शाघात से मृत अनिरुद्ध के परिजनों से की मुलाकात

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विद्युत स्पर्शाघात से मृत अनिरुद्ध के परिजनों से की मुलाकात

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विद्युत स्पर्शाघात से मृत अनिरुद्ध के परिजनों से की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम बोकवा में गत दिनो विद्युत स्पर्शाघात से अनिरुद्ध वर्मा की दुखद मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी आज स्वयं अनिरुद्ध वर्मा के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक श्री त्रिपाठी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की बात भी कही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश मिश्रा, गुड्डू पांडे सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अनिरुद्ध वर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया और परिवार की मजबूती की कामना की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे