थाना समाधान दिवस पर डीआईजी गोरखपुर एवं एसपी महराजगंज ने की जनसुनवाई
थाना समाधान दिवस पर डीआईजी गोरखपुर एवं एसपी महराजगंज ने की जनसुनवाई
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज शनिवार को थाना श्यामदेउरवा में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।
जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपने-अपने मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। डीआईजी व एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित थानाध्यक्ष व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी निचलौल, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





