महराजगंज में नंद गोपाल नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव को “साहस दिवस” के रूप में मनाया गया

महराजगंज में नंद गोपाल नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव को "साहस दिवस" के रूप में मनाया गया

महराजगंज में नंद गोपाल नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव को “साहस दिवस” के रूप में मनाया गया
महराजगंज में नंद गोपाल नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव को "साहस दिवस" के रूप में मनाया गयाआई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी जी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव को महराजगंज स्थित शिव मंदिर प्रांगण में “साहस दिवस” के रूप में अत्यंत गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक भव्य व प्रेरणादायी आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल ने की। उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण में वैश्य समाज की ऐतिहासिक भूमिका, सामाजिक एकता और समाज के आर्थिक व सांस्कृतिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भागीदारी को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को समाजसेवा, संगठन और एकजुटता की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जनार्दन प्रसाद गुप्ता रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में नंद गोपाल नंदी जी के जीवन संघर्ष और साहसिक पुनरुत्थान को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।
इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल रहे, जिनके कुशल संचालन और अथक प्रयासों के कारण यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सभा को वैश्य समाज के अन्य प्रमुख वक्ताओं में – राकेश मद्धेशिया ब्लॉक प्रमुख नौतनवा, फूलचंद अग्रवाल, अजयराज कसौधन, अनिल कसौधन, सुरेश रूंगटा, उमाशंकर जायसवाल, सतीश जायसवाल और गौरी जायसवाल – ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने समाज की वर्तमान स्थिति, सामाजिक जिम्मेदारियों, युवाओं की भूमिका और भावी पीढ़ी को सशक्त दिशा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया और समाज की एकता, जागरूकता तथा संगठन की शक्ति को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे