नौतनवा ब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी के निधन पर शोक की लहर,पहुंचे विधायक, जताया शोक

नौतनवा ब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी के निधन पर शोक की लहर,पहुंचे विधायक, जताया शोक

नौतनवा ब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी के निधन पर शोक की लहर,पहुंचे विधायक, जताया शोक
आई एन न्यूज़, नौतनवा डेस्क।
नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की धर्मपत्नी के असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम जनमानस में दुख व्याप्त हो गया।
इस दुखद समाचार की जानकारी जैसे ही नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी को मिली, उन्होंने अपने आज के सभी निर्धारित कार्यक्रमों को तत्काल निरस्त कर दिया और सीधे ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया के छपवा स्थित निज आवास पहुंचे।
विधायक श्री त्रिपाठी ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस दुखद मौके पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रदीप पांडे, मस्तु पांडे सहित क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान अनेक गणमान्य उपस्थित है। जिन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे