ब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर पहुंचा दो मुहान घाट

ब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर पहुंचा दो मुहान घाट

ब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर पहुंचा दो मुहान घाटब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर पहुंचा दो मुहान घाटब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर पहुंचा दो मुहान घाट, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर रविवार सुबह करीब 9:00 बजे उनके निज आवास नौतनवा छपवा से अंतिम यात्रा के रूप में दो मुहान घाट के लिए रवाना हुआ। शव यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही और अंतिम विदाई दी।
दो मुहान घाट पर पहुंचते ही शव यात्रा में शामिल लोगों की भीड़ और अधिक बढ़ गई। कुछ ही देर में विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया और पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया।
अंतिम यात्रा में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी शरीक रहे।
शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और अंतिम दर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की जा रही है।
दो मुहान घाट (मुक्तिधाम घाट) पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी,फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नौतनवा नगर पंचायत चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, समाजसेवी नन्द लाल जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, प्रदीप पांडे, सुधाकर जायसवाल,सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ब्लॉक प्रमुख की धर्मपत्नी का पार्थिव शरीर पहुंचा दो मुहान घाट
पूर्व अध्यक्ष नौतनवा अशोक जायसवाल विधायक नौतनवा के साथ.

महराजगंज — उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे