ठेले पर पिता की अर्थी उठाने वाले मासूमों के ब्रह्मभोज में पहुचें नगर अध्यक्ष व विधायक ने निभाया वादा”

ठेले पर पिता की अर्थी उठाने वाले मासूमों के ब्रह्मभोज में पहुचें नगर अध्यक्ष व विधायक ने निभाया वादा"

ठेले पर पिता की अर्थी उठाने वाले मासूमों के ब्रह्मभोज में पहुचें नगर अध्यक्ष व विधायक ने निभाया वादा"ठेले पर पिता की अर्थी उठाने वाले मासूमों के ब्रह्मभोज में पहुचें नगर अध्यक्ष व विधायक ने निभाया वादा”

आई एन न्यूज नौतनवा,डेस्क:
जिन दो मासूमों की मजबूरी और हिम्मत ने पूरे जिले को झकझोर दिया था, आज उनके दिवंगत पिता स्व. लव कुमार पटवा का ब्रह्मभोज नगर के लोगों की उपस्थिति और संवेदना का गवाह बना। ब्रह्मभोज कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अपने वादे के अनुसार हरसंभव सहयोग प्रदान कर मानवता और जनसेवा का एक उदाहरण पेश किया।
ज्ञात हो कि 14 वर्षीय राजवीर और 10 वर्षीय देवराज ने अपने पिता के निधन के बाद स्वंय ठेले पर उनका शव रखकर अंतिम संस्कार के लिए निकल पड़े थे। यह मार्मिक दृश्य सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में वायरल हो गया था, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक ने इन बच्चों की मदद का आश्वासन दिया था।
सोमवार को आयोजित ब्रह्मभोज में अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी खुद अपने सभासदों और सहयोगियों के साथ पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और कार्यक्रम के आयोजन में पूर्ण सहयोग किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख लोग:
इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। विशेष रूप से सभासद अनिल मद्धेशिया, राकेश जायसवाल, अशोक रौनियार, दुर्गेश कुमार, अनिल पटवा, एवं राजकुमार गोंड़ कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
ब्रह्मभोज कार्यक्रम एक बार फिर यह साबित कर गया कि मानवता जिंदा है और जरूरतमंदों की मदद के लिए समाज जब एकजुट होता है, तो हर दुख हल्का हो जाता है। राजवीर और देवराज के भविष्य को लेकर नगर में एक नई उम्मीद और विश्वास का संचार हुआ है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे