आधार कार्ड बनाने के लिए विधायक के प्रयास से पूरैनिहा पोस्ट ऑफिस पर शुरू हुई सुविधा

आधार कार्ड बनाने के लिए विधायक के प्रयास से पूरैनिहा पोस्ट ऑफिस पर शुरू हुई सुविधा

आधार कार्ड बनाने के लिए विधायक के प्रयास से पूरैनिहा पोस्ट ऑफिस पर शुरू हुई सुविधा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को अब अपने छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोगों को इस संबंध में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर नौतनवा विकासखंड के ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों के अभिभावक अपने बच्चों के आधार कार्ड के लिए कई बार नौतनवा और अन्य स्थानों के चक्कर काटने को मजबूर थे।
इन्हीं समस्याओं को लेकर हाल ही में नौतनवा के तमाम अभिभावकों, अध्यापकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि कस्बे के पोस्ट ऑफिस में आधार मशीनें या तो खराब रहती हैं या फिर वहां बच्चों के आधार पंजीकरण की कोई सुविधाजनक व्यवस्था नहीं है।
जनता की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने तत्काल प्रवर अधीक्षक डाकघर, गोरखपुर से वार्ता की और नौतनवा तथा नौतनवा से सटे पूरैनिहा पोस्ट ऑफिस पर प्रत्येक शनिवार को आधार पंजीकरण की सुविधा शुरू कराने का निर्देश जारी करवाया।
नौतनवा मुख्य पोस्ट ऑफिस में 5 साल से ऊपर के लोगों का प्रत्येक शनिवार को आधार बनाया जाएगा। जब कि तत्काल प्रभाव से पूरैनिहा पोस्ट ऑफिस में शुरू कर दी गई है। अब प्रत्येक शनिवार को पुरैनिहा मे बच्चों का तथा नौतनवा में 5 साल से ऊपर के लोगों का आधार कार्ड बनाने का कार्य सुचारु रूप से किया जाएगा।
इस संबंध में क्षेत्रीय जनता को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से विभिन्न प्रचार-प्रसार के जरिये जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
विधायक ऋषि त्रिपाठी के इस त्वरित और जनहितकारी प्रयास की क्षेत्रवासियों द्वारा खुले दिल से सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि अब आधार कार्ड के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे