नौतनवा विधायक ने नईकोट में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

नौतनवा विधायक ने नईकोट में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

नौतनवा विधायक ने नईकोट में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देशनौतनवा विधायक ने नईकोट में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा शनिवार को (लक्ष्मीपुर ब्लॉक) के ग्राम नईकोट में एक विशेष चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की समस्याएं सुनकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, सड़क, पानी जैसी सेवाओं, आवागमन और पेंशन संबंधित समस्याएं रखीं। श्री त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने गांव के बड़े-बुजुर्गों से उनका हालचाल पूछा और युवाओं व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और गांव के विकास में योगदान दें।
इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, ब्लॉक व स्तरीय अधिकारी, ग्रामीण पुरुष-महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि सरकार जनता की सेवा के लिए कटिबद्ध है और प्रत्येक गांव के विकास के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे