न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल कोल्हुई में लगा निशुल्क परामर्श कैंप,200 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल कोल्हुई में लगा निशुल्क परामर्श कैंप,200 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
आई एन न्यूज कोल्हुई डेस्क :
न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल, कोल्हुई द्वारा रविवार को निशुल्क परामर्श कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के 200 से अधिक मरीजों ने अपनी जांच कराई और डॉक्टर्स से निशुल्क परामर्श प्राप्त किया। कैंप में पहुंचे मरीजों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं भी दी गईं।
न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एम. एन. अहमद ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विशेषज्ञ डॉक्टर्स की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। इस दिन मरीजों को दवा और जांच पर 50% की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोल्हुई क्षेत्र में लंबे समय से एक अच्छे और आधुनिक अस्पताल की कमी महसूस की जा रही थी। क्षेत्रीय जनता को इलाज के लिए दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए न्यू लाइफ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अहमद ने लोटन रोड, पीएनबी बैंक के पास एक नए और सुविधाजनक अस्पताल का निर्माण कराया है, जहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रविवार को आयोजित इस परामर्श कैंप में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं की सराहना की। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश:





