सोनौली थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

सोनौली थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

सोनौली थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आगामी त्योहार नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में थाना सोनौली में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार एवं सीओ नौतनवा अंकुर गौतम ने की। बैठक में क्षेत्र के पीस कमेटी के सदस्यों, सम्भ्रांत व्यक्तियों, एवं विभिन्न धर्म समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
अधिकारियों ने लोगों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं पारस्परिक सहयोग के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते उसे सुलझाया जा सके।
बैठक में एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि गांव में यदि किसी प्रकार का विवाद है या भविष्य में किसी प्रकार का सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है तो ऐसी समस्याओं की जानकारी प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों में सभासद करम हुसैन, दुर्गा शंकर पांडे, गोपाल चौधरी ने प्रशासन को त्योहार से जुड़ी संभावित समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी कोतवाल अजीत प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली बृजभान यादव, भगवानपुर, खंनुवा चौकी प्रभारी सहित कई अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे