सांस्कृतिक मोज़ेक के रंग में रंगा ए. बी. इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवा
सांस्कृतिक मोज़ेक के रंग में रंगा ए. बी. इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवा — नवरात्रि व दशहरे का भव्य आयोजन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा स्थित ए. बी. इंटरनेशनल स्कूल में आज नवरात्रि और दशहरे का उत्सव बड़े ही अनोखे और सांस्कृतिक ढंग से मनाया गया। इस आयोजन को “Cultural Mosaic” नाम दिया गया, जिसमें विद्यालय परिसर एक सांस्कृतिक संगम स्थल में बदल गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आरती से हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस, स्टोरी टेलिंग, रैंप वॉक, डांडिया, बोर्ड डेकोरेशन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया।
बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नवरात्रि और दशहरे के रंग में डूबे नजर आए। स्कूल का वातावरण उमंग और ऊर्जा से भरा हुआ था। इस आयोजन ने बच्चों को न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि उन्होंने टीमवर्क, आत्मविश्वास, बोलने की कला, कहानी कहने की शैली, नृत्य, कला, और शिल्प जैसे कई महत्वपूर्ण कौशल भी सीखे।
इस कार्यक्रम में शामिल प्रमुख छात्र-छात्राओं में नूर, जानवी, अथर्व, सूर्यांश, नव्या, नैतिक, आनंदी, कनक, साहिल, उत्कर्ष, सुहानी, देवांशी, इशिका, अर्णव, दिव्यांशी आदि थे। वहीं शिक्षकों में ज़की, प्रतिभा, आकाश, अभिषेक, राजी, रीमा, श्वेता, उजाला, वंदना, सोनाली, शोभना, सौम्या, पूजा, हर्ष, सत्यम, प्रियांशु, सुजाता, जीतेंद्र, परमजीत, असदुल्लाह, राजमान, किशन, लोरेन, माइकल, गौशूल, नदीम, सतीश और आदित्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि —
“अच्छाई की राह कठिन जरूर होती है, लेकिन अंत में जीत सदैव अच्छाई की ही होती है। हमें धैर्य और विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
समारोह का विशेष आकर्षण रहा रावण दहन, जिसे ‘नन्हे राम’ के रूप में सजे एक बच्चे द्वारा किया गया। इस प्रतीकात्मक रावण दहन के साथ सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने भीतर के द्वेष, लालच, झूठ, कपट और अमानवता का अंत करेंगे।
इस रंगारंग और प्रेरणादायक आयोजन ने सभी को सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया।
महराजगंज –उत्तर प्रदेश।





