नौतनवा: लंबे समय से फरार चल रहे पांच वांछित वारंटी गिरफ्तार
नौतनवा: लंबे समय से फरार चल रहे पांच वांछित वारंटी गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में उ0नि0 छोटेलाल, जयहिन्द भारती, शेर बहादुर यादव, दिव्यांशु राय, निशान्त कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा, अजयर कुमार बिन्द, जितेन्द्र गिरी रहे।
जिन्होने नौतनवा क्षेत्र के विभिन्न मुकदमों से जुड़े 5 वांछित वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गोपाल यादव, परसोहिया, उम्र लगभग 52 वर्षचरणजीत सिंह, मधुबन नगर, उम्र लगभग 54 वर्षरामसुमेर, मुड़ेहरा, उम्र लगभग 50 वर्षसुग्रीव, सम्पतिहा, उम्र लगभग 42 वर्षराजभोग, दुर्गापुर, उम्र लगभग 30 वर्ष बताया गया है।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।





