छठ महापर्व तैयारी: पालिका अध्यक्ष व तहसीलदार ने दिए सुरक्षा-सफाई के निर्देश
छठ महापर्व तैयारी: पालिका अध्यक्ष व तहसीलदार ने दिए सुरक्षा-सफाई के निर्देश
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
लोक आस्था के महापर्व छठ को सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं तहसीलदार करन सिंह ने संयुक्त रूप से नगर के प्रमुख छठ घाटों डॉ. राममनोहर लोहिया छठ घाट, भुंडी छठ घाट एवं दोमुहान छठ घाट — का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सभी तीनों घाटों पर साफ-सफाई, लाइटिंग, बैरिकेटिंग और छठ घाट संपर्क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
वहीं तहसीलदार करन सिंह ने कहा कि दुर्घटनारहित और सुविधा-युक्त छठ महापर्व का आयोजन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र पूर्णतः सतर्क एवं तत्पर है।
निरीक्षण के दौरान सभासद राहुल दूबे, संजय मौर्या, रवि त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, दीपू प्रजापति, गोविंद प्रसाद, सफीक अहमद सहित कई श्रद्धालु गण मौजूद रहे। सभी ने प्रशासनिक तैयारी की सराहना की और छठ पर्व को शांतिपूर्ण व श्रद्धामय वातावरण में मनाने की अपील की।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।





