नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के 44वें जन्मदिन पर फल वितरण, समर्थकों में उत्साह

माता बनैलिया मंदिर में विधायक के दीर्घायु की कामना करते हुए ब्लाक प्रमुख नौतनवा।

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के 44वें जन्मदिन पर फल वितरण, समर्थकों में उत्साह
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
ऋषि त्रिपाठी के 44वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को नौतनवा विकासखंड में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने ब्लॉक परिसर में केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समर्थकों ने विधायक के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके उपरांत ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया समर्थकों के साथ नौतनवा स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां मरीजों के बीच फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नजीर अहमद भी मौजूद रहे। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा मरीजों के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है।
फल वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक समर्थकों ने मरीजों से विधायक के दीर्घायु होने की कामना करते हुए आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन्मदिन के इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे