दीपों की रौशनी में गूंजी विकास की बात: नौतनवा में दीपावली की शाम पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बांटी खुशियां

दीपों की रौशनी में गूंजी विकास की बात: नौतनवा में दीपावली की शाम पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बांटी खुशियां

दीपों की रौशनी में गूंजी विकास की बात: नौतनवा में दीपावली की शाम पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बांटी खुशियांदीपों की रौशनी में गूंजी विकास की बात: नौतनवा में दीपावली की शाम पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बांटी खुशियां
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
दीपावली की जगमगाती रात सिर्फ रौशनी और मिठास की नहीं रही, बल्कि जनसंवाद और समाधान की मिसाल भी बनी। बुधवार की देर शाम नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर पहुंचकर नगरवासियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
जहां एक ओर दीपों की रौशनी माहौल को चिरप्रतीत उल्लास से भर रही थी, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद का यह दृश्य लोकतंत्र की असली तस्वीर पेश कर रहा था। विधायक त्रिपाठी ने वहां मौजूद सभासदों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न वार्डों से आए लोगों से न सिर्फ कुशलक्षेम पूछी, बल्कि उनके साथ बैठकर वार्ड की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं।
इस मौके पर लोगों ने नगर की सड़क सुधार जैसी विभिन्न समस्याएं सामने रखीं। विधायक ने बिना देर किए संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “जनता की हर समस्या मेरी अपनी है, और उसका समाधान ही मेरी प्राथमिकता है।”
विधायक के इस सक्रिय रुख और संवेदनशीलता ने नगरवासियों का दिल जीत लिया। मौके पर मौजूद लोग यह देखकर गदगद हो उठे कि दीपावली की खुशियों के बीच भी उनका जनप्रतिनिधि उनकी बातों को सुनने और हल निकालने के लिए तत्पर है।
नगरवासियों ने विधायक और पालिका अध्यक्ष को दीपावली की बधाइयां दीं और उनके इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे