व्यापारियों का फूटा आक्रोश, सोनौली बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाल अभिषेक मद्धेशिया को दी श्रद्धांजलि

व्यापारियों का फूटा आक्रोश, सोनौली बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाल अभिषेक मद्धेशिया को दी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के चलते अभिषेक मद्धेशिया की मौत के बाद वैश्य समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में आज भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर पर व्यापारियों एवं समाज के लोगों ने कैंडल जुलूस निकालकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं न्याय की मांग की।
यह कैंडल मार्च भारत की ओर से शुरू होकर श्री राम जानकी मंदिर चौराहे तक पहुंचा, जहां सभी लोगों ने शोक सभा आयोजित कर अभिषेक मद्धेशिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय वेश अधिवेशन के जिला अध्यक्ष सुधाकर जायसवाल, साहू समाज के अध्यक्ष सोनौली सोनू साहू, विकास मिश्रा, रवि वर्मा, रवि मद्धेशिया, गुरु मद्धेशिया, संजीव जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, प्रेम जायसवाल, बैजू यादव सहित तमाम वक्ताओं ने कहा कि अभिषेक मद्धेशिया की मृत्यु बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यदि इसमें चिकित्सकों की लापरवाही साबित होती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए तथा दोषी डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल को गोरखपुर स्थित आनंद लोक हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की मौत हो गई थी। परिजनों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर डॉक्टरों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
कैंडल मार्च में शामिल व्यापारियों एवं समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिनमें घटना को लेकर गहरा रोष देखा गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे