दीपावली पर ‘एक दीपक शहीदों के नाम’: शहीद प्रदीप थापा को भावभीनी श्रद्धांजलि

दीपावली पर ‘एक दीपक शहीदों के नाम’: शहीद प्रदीप थापा को भावभीनी श्रद्धांजलि

दीपावली पर ‘एक दीपक शहीदों के नाम’: शहीद प्रदीप थापा को भावभीनी श्रद्धांजलि
दीपावली पर ‘एक दीपक शहीदों के नाम’: शहीद प्रदीप थापा को भावभीनी श्रद्धांजलिसेवा भारती नौतनवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति का संचार, शहीदों को किया गया नमन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
दीपों के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर सेवा भारती नौतनवा द्वारा सोमवार की शाम एक विशेष आयोजन ‘एक दीपक शहीदों के नाम’ के तहत राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भावपूर्ण कार्यक्रम नौतनवा नगर के महेंद्र नगर में आयोजित किया गया, जिसमें कारगिल युद्ध के वीर शहीद प्रदीप थापा को विशेष रूप से नमन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमा पर चेयरमैन नौतनवां द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित जनसमूह ने दीप जलाकर उन सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
कार्यक्रम के संयोजक किशोर गुप्ता और संदीप सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य दीपावली जैसे हर्षोल्लास के पर्व पर उन सैनिकों को याद करना है, जो अपने घरों से दूर सीमाओं की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
मुख्य अतिथि बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नौतनवा, ने अपने संबोधन में कहा, जब पूरा देश दीपावली पर अपने घरों को रोशन करता है, उस समय हमारे सैनिक अंधेरे और विषम परिस्थितियों में सीमा की रक्षा कर रहे होते हैं। यह कार्यक्रम उनके बलिदान को सम्मान देने का एक छोटा प्रयास है।”
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ पूर्व सैनिक अर्जुन राना, तुल बहादुर थापा, अन्य सेनानिवृत्त जवानों और सेवा भारती के सदस्यों की उपस्थिति ने माहौल को और भी गरिमामय बना दिया। देशभक्ति से ओतप्रोत भाषणों और नारों से समस्त वातावरण भावविभोर हो उठा।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना ही नहीं था, बल्कि युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, कर्तव्य भावना और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देना भी था।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का वचन दिया राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे