छठ घाटों पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी

छठ घाटों पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी

छठ घाटों पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी
साफ-सफाई, लाइटिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: दीपावली पर्व के समापन के बाद छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के तीनों प्रमुख छठ घाटों—डॉ. राम मनोहर लोहिया छठ घाट, भुंडी छठ घाट, और दोमुहान छठ घाट—का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मूर्ति स्थापना और प्रसाद वितरण जैसी तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा,
नगर पालिका द्वारा छठ पूजा के मद्देनजर नगर के तीनों घाटों पर साफ-सफाई, लाइटिंग, प्रतिमा स्थापना तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की जा रही है। हमारा प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे शांतिपूर्वक व सुरक्षित ढंग से पूजा-अर्चना कर सकें।”
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ सभासद अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, राहुल दूबे, दीपू प्रजापति, गोविन्द प्रसाद, प्रमोद पाठक, रवि त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद, मजीद, राधेश्याम, विनोद कुमार, सफीक आदि गणमान्य नागरिक और पालिका कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
महराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे