बृजमनगंज : गरीब बाप के इकलौते बेटे का शव पहुंचा मुंबई से गांव – हुए सुपुर्दे खाक :

बृजमनगंज : गरीब बाप के इकलौते बेटे का शव पहुंचा मुंबई से गांव - हुए सुपुर्दे खाक :

बृजमनगंज : गरीब बाप के इकलौते बेटे का शव पहुंचा मुंबई से गांव – हुए सुपुर्दे खाक :

( रिजवान खान )

आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क :
महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर के टोला लक्ष्मीनगर के रहने वाले गरीबी में जीवन यापन कर रहे सफीतुल्लाह के उपर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । उनका इकलौता कमाने वाला बेटा तौलन (25 ) अब इस दुनिया में नहीं रहा । मिली जानकारी के अनुसार तौलन मुंबई के मालोनी इलाके में रहकर कारखाना में कपड़ा सिलाई का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे । दो दिन पहले यानी कि 23 – अक्टूबर को तौलन की तबियत बिगड़ी उसके बाद उनके साथी उन्हें अस्पताल ले गये । जहाँ डक्टरों ने उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस से फौरन उन्हें उनके परिवार के पास भेजने की बात कही ।
लेकिन एंबुलेंस का खर्च आ रहा था लगभग 65 हजार रुपये । लेकिन पिता के पास तो दो वक्त के खाने के भी पैसे नहीं थे । खेत पहले से ही गिरवी रखा हुआ था । तो ऐसे में ग्रामीणों ने फौरन चंदा जुटाना शुरू किया । जिसमें आसपास के गांवों से चंदा जुटाया गया । और 30 हजार रुपये मुंबई में मृतक के सेठ ने भी दिया । तब जाकर एम्बुलेंस से तौलन को मुंबई से गांव लाने का प्रबंध हुआ । मुंबई से निकलने के बाद 6 घंटे की यात्रा के बाद नाशिक पहुंते पहुंचे तौलन की एंबुलेंस में ही मृत्यु हो गई , यात्रा जारी रहा । शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा । जहाँ तौलन को सुपुर्दे खाक किया गया । मृतक के दो बच्चे हैं एक बेटी 8 वर्ष की एक बेटा 6 वर्ष का और पत्नी गर्भवती है । मृतक के पिता सफीतुल्लाह भी बीमारी के कारण कुछ काम धंधा नहीं कर पाते हैं । अब उनकी स्थिति बेहद दयनीय है । अगर कोई सज्जन समाज सेवी या नेता या कोई अन्य उनका आर्थिक सहयोग करना चाहे तो उनके घर जाकर कर सकता है ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे