सोनौली: हरदी डाली गांव में आयोजित किसान सम्मेलन, आधुनिक कृषि तकनीक की दी गयी जानकारी

सोनौली: हरदी डाली गांव में आयोजित किसान सम्मेलन, आधुनिक कृषि तकनीक की दी गयी जानकारी

सोनौली: हरदी डाली गांव में आयोजित किसान सम्मेलन, आधुनिक कृषि तकनीक की दी गयी जानकारीसोनौली: हरदी डाली गांव में आयोजित किसान सम्मेलन, आधुनिक कृषि तकनीक की दी गयी जानकारी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा विकासखंड के हरदी डाली गांव में किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज एक भव्य किसान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी रहे।
यह सम्मेलन अदामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को खेतों में लगने वाले खरपतवार की रोकथाम से लेकर गेहूं और धान की उपज बढ़ाने के लिए उपयोगी विभिन्न कृषि रसायनों और दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों को उत्साहित करने के लिए आयोजकों की ओर से पुरस्कार वितरण भी किया गया। साथ ही किसानों से खेतों में प्रयोग की जा रही खरपतवार नाशक दवाओं के नामों की जानकारी लेकर उनके अनुभव साझा करने को भी प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक खनुवा (डाली) डिस्ट्रीब्यूटर अवध किशोर मिश्रा रहे, जिन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए उपस्थित किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीकों और उत्पादों की जानकारी मिलती है, जिससे उनकी खेती अधिक उत्पादक और लाभकारी बन सकती है।
किसान सम्मेलन में अदामा कंपनी के सूरज सिंह, नवाब सिंह पवार, पीयूष सिंह ने अपने विचार प्रकट किए।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे