आस्था की रोशनी में नहाया नौतनवा और सोनौली नगर, विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा

आस्था की रोशनी में नहाया नौतनवा और सोनौली नगर, विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा

आस्था की रोशनी में नहाया नौतनवा और सोनौली नगर, विधायक ने लिया तैयारियों का जायजाआस्था की रोशनी में नहाया नौतनवा और सोनौली नगर, विधायक ने लिया तैयारियों का जायजाआस्था की रोशनी में नहाया नौतनवा और सोनौली नगर, विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
सीमावर्ती इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया है। ‘नहाए-खाए’ के साथ इस चार दिवसीय पावन पर्व की शुरुआत होते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा है। सूर्योपासना और छठी मैया की आराधना के इस पर्व में पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज नौतनवा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद रहे।
परंपरा के अनुसार इस वर्ष छठ पर्व 25 अक्टूबर, शनिवार से प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर, मंगलवार को उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा।
पहले दिन ‘नहाए-खाए’ की परंपरा निभाई जाती है।दूसरे दिन ‘खरना’ का व्रत रखा जाता है, जिसमें ब्रती महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है, जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। चौथे दिन प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ व्रत का समापन होता है।
माना जाता है कि छठी मैया की पूजा करने से संतान सुख, आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। व्रती महिलाएं परिवार की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए इस कठिन व्रत को अत्यंत श्रद्धा और निष्ठा के साथ करती हैं।
घाटों पर दिखी आस्था की जगमगाहट
नौतनवा और सोनौली के सभी छठ घाटों पर इस समय भव्य सजावट की गई है। घाटों को रंगीन लाइटों, झालरों और पुष्पों से सजाया गया है। जैसे ही शाम ढली, घाटों की रौनक बढ़ गई।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे