छठ घाटों पर विधायक और चेयरमैन ने ब्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं का किया स्वागत

छठ घाटों पर विधायक और चेयरमैन ने ब्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं का किया स्वागत

छठ घाटों पर विधायक और चेयरमैन ने ब्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं का किया स्वागतछठ घाटों पर विधायक और चेयरमैन ने ब्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं का किया स्वागतछठ घाटों पर विधायक और चेयरमैन ने ब्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं का किया स्वागत
आई.एन. न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सीमावर्ती इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज पूरे उत्साह, उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सूर्योपासना और छठी मैया की आराधना के इस पावन पर्व पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है।
विधायक ने किया छठी मैया का पूजन
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी आज सोनौली क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक छठी मैया की आरती की और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधायक ने व्रती महिलाओं से आशीर्वाद लिया और पूरे घाट का भ्रमण किया।
सोनौली में हुआ भव्य स्वागत
इसी क्रम में सोनौली नगर पंचायत के चंचाई माता मंदिर तथा श्यामकाट नदी घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोनौली हबीब खान ने अपने समर्थकों संग विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक द्वारा छठी मैया की आरती, दीप प्रज्वलन और पूजा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात उन्होंने श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
संध्या अर्घ्य से गूंजे घाट, सुबह होगा व्रत का समापन
आज व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित कर रही हैं। कल प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ चार दिन के इस कठिन व्रत का समापन होगा। मान्यता है कि छठी मैया की पूजा से संतान सुख, आरोग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। महिलाएं अपने परिवार की लंबी आयु, सुख और समृद्धि के लिए यह कठिन व्रत अत्यंत निष्ठा और भक्ति से करती हैं।
घाटों पर दिखी आस्था की जगमगाहट
नौतनवा और सोनौली के सभी छठ घाटों को रंगीन लाइटों, झालरों और पुष्पों से सजाया गया है। जैसे ही सूर्य अस्त हुआ, घाटों की रौनक देखते ही बनती थी। दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चारण और श्रद्धा के वातावरण ने पूरे क्षेत्र को भक्ति में डुबो दिया। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक बाबा मौजूद रहे।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=833250899658956&id=100063897074294&sfnsn=wiwspwa&mibextid=RUbZ1f

( देखें लाइव ) महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे