नौतनवा के ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

नौतनवा के ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

नौतनवा के ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवसनौतनवा के ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
ए.बी. इंटरनेशनल स्कूल, नौतनवा में राष्ट्रीय एकता दिवस आज बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, सद्भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना था।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक पोस्टर और स्लोगन तैयार कर सबको राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरित किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में उनके योगदान और आदर्शों को याद किया गया। बच्चों ने “मार्च फॉर यूनिटी” के माध्यम से पूरे विद्यालय परिसर में एकता का संदेश फैलाया।
कक्षा 7 की प्रियांशी और कक्षा 9 की आँचल ने अपने दमदार स्लोगन्स से सभी को प्रेरित किया। शिक्षकों में गौसूल आज़म और ज़की ने शपथ का नेतृत्व किया और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में रेयांश, आर्यन, ओम, अथर्व, गौरी, वसुंधरा, नवशीन, दिव्यांशी, प्रियांशी, आँचल, कनक, विशाल, किरत, समीर, शौर्य, सार्थक, सौम्या, रिया आदि शामिल रहे। वहीं शिक्षकों में प्रतिभा, चंदा, राजी, उजाला, रीमा, सोनाली, शोभना, वंदना, सुजाता, प्रियांशु, हर्ष, सत्यम, परमजीत, आदित्य, अरविन्द, राजमन, किशन, सतीश, असद, गौसूल, जीतेन्द्र, Lorraine, Michael, ज़की, श्वेता, रीमा, पूजा आदि की उपस्थिति रही।
स्कूल की डायरेक्टर अंजली त्रिपाठी ने कहा कि “ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति और एकता की भावना मजबूत होती है। हम अपने विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास इसी तरह की गतिविधियों के माध्यम से करते हैं।”
राष्ट्रीय एकता दिवस के इस आयोजन ने विद्यालय परिसर में देशभक्ति और एकता का अद्भुत माहौल बना दिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे