लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, नौतनवा नगर पालिका में दी गयी श्रद्धांजलि

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, नौतनवा नगर पालिका में दी गयी श्रद्धांजलि

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, नौतनवा नगर पालिका में दी गयी श्रद्धांजलिलौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, नौतनवा नगर पालिका में दी गयी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत के लौह पुरुष और एकीकृत भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज नौतनवा नगर पालिका कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समर्पण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि “आज भारत को एक मज़बूत और एकीकृत राष्ट्र के रूप में जो हम देख रहे हैं, वह दरअसल पटेल जी के लौह-संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने बिना युद्ध के, केवल अपने दृढ़ निश्चय और राजनीतिक कौशल से 562 रियासतों को भारत में विलय कर राष्ट्रीय एकता की नींव रखी। वह केवल ‘लौह पुरुष’ नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं।”
इस अवसर पर उपस्थित अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने भी पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि “सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि जब लक्ष्य राष्ट्रहित का हो, तो कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं होती।”
कार्यक्रम में प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, दुर्गेश कुमार, संजय मौर्या, जयप्रकाश मद्धेशिया, राहुल दूबे, अशोक रौनियार, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, अफरोज अहमद, आनन्द कुमार, श्रवण कुमार, ईश्वर जायसवाल, सुभाष चन्द, सुजीत चौधरी, मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया तथा सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे